देहरादून, खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): दून सिख वेलफेयर सोसायटी के 14 सितंबर से आयोजित 44वाँ  निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर के अन्तिम चरण मौसम में सुधार से कारण लाभ उठाया और 153 मरीजो ने लाभ उठाया। 23 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन एवँ 18 उच्च जाँच के लिये चिन्हित किये गये और बाकियों को जाँच में डॉक्टरों द्वारा विहित दवाइयाँ एवँ पढ़ने के चश्मे दिये गये। सचिव कृष्ण कुमार अरोड़ा ने अवगत कराया कि  तीन दिनों के शिविर के दौरान कुल 72 मरीज मोतियाबिंद एवँ अन्य ऑपरेशन और 46 उच्च जाँच के लिये चिन्हित  किये। इसमें से 35 के ऑपरेशन हो गये और घर चले गये है और 16 की उच्च जाँच हो गयी है तथा उपयुक्त नजर के चश्मे में भी दे दिये गये है। कल से बाकी मरीजो के ऑपरेशन एवँ उच्च जाँच होगी एवँ रविवार 21 सितंबर को शिविर का समापन कार्यक्रम गुरु नानक निवास, सुभाष रोड में सम्पन्न होगा।
शिविर में सोसायटी  संस्थापक अध्यक्ष सरदार कृपाल सिंह चावला, अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह, समन्वयक सरदार जी एस जसस्ल कोषाध्यक्ष सरदार त्रिलोचन सिंह, पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, जसबीर सिंह मदान, अर्जुन दास भारद्वाज, मीडिया प्रभारी सरदार अमरजीत सिंह भाटिया, संयोजक सरदार अमरजीत सिंह ओबरॉय, सह संयोजक सरदार इंदरजीत सिंह अन्य सदस्य एवँ सदस्यों की धर्मपत्निओ ने सेवा में भाग लिया।

#cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,