दिल्ली: यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से मंडरा रहा बाढ़ का खतरा
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उत्तर भारत में लगातार हो रही भारी बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मंगलवार को यमुना नदी के खतरे के निशान को पार करने के साथ ही, दिल्ली के यमुना पार क्षेत्र के कुछ हिस्सों में पानी घरों में घुसने लगा है। यमुना आज खतरे के निशान को पार कर गई, जिससे राजधानी के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया। बता दें कि खतरे का निशान 205.33 मीटर है. वहीं यमुना का जलस्तर 206 तक पहुंचने की उम्मीद है. वहीं निचले इलाकों से लोगों ने पलायन करना शुरू कर दिया है. लोगों की सुरक्षा देखते हुए प्रशासन उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट कर रही है. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास राहत शिविर और ओल्ड आयरन ब्रिज का निरीक्षण करने पहुंची.यहां उन्होंने प्रभावित इलाकों में जाकर जलभराव की स्थिति का पूरा जायजा लिया. साथ ही प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि दिल्ली सरकार हर कदम पर उनके साथ है.
बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम 5 बजे तक ओल्ड रेलवे ब्रिज पर पानी का स्तर 204.94 मीटर दर्ज किया गया। हथिनीकुंड बैराज से 2,92,365 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि वजीराबाद बैराज से 41,830 क्यूसेक और ओखला बैराज से 56,455
#YamunaWater #Delhinews #Indianews,







