केरल कांग्रेस ने बीड़ी से की बिहार की तुलना, मचा बवाल
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : पीएम मोदी की मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मुद्दा अभी थमा भी नहीं था कि अब कांग्रेस की केरल इकाई ने बिहार की तुलना बीड़ी से करके एनडीए को एक बड़ा सियासी मुद्दा दे दिया है. केरल कांग्रेस ने बिहार की जैसे ही बीड़ी से तुलना की, राजनीतिक तूफान आ गया. एनडीए के कई नेताओं ने इस पर हायतौबा मचाई तब जाकर केरल कांग्रेस ने अपना पोस्ट डिलीट किया. हालांकि कांग्रेस के कई नेताओं ने इसे गलत बताया है तो कई इसका डिफेंड भी कर रहे हैं.
दरअसल कांग्रेस की केरल इकाई की एक पोस्ट में बिहार और बीड़ी के बीच तुलना की गई थी। यह पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की गई थी, जिसे बाद में हटा दिया गया। इसमें केंद्र सरकार की ओर से बीड़ी पर जीएसटी दरों में कटौती को बिहार से जोड़ा गया था। पोस्ट में लिखा था, बीड़ी और बिहार दोनों 'बी' से शुरू होते हैं। अब इसे पाप नहीं माना जा सकता।' इसके साथ ही सिगरेट, बीड़ी और तंबाकू पर संशोधित जीएसटी दरों की जानकारी साझा की गई थी।
केरल कांग्रेस के द्वारा बिहार की तुलना बीड़ी से किए जाने वाले पोस्ट को भले ही हटा दिया गया हो, लेकिन बीजेपी-जेडीयू ने उसे लेकर कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. दोनों ही पार्टियों के नेताओं ने कांग्रेस पर बिहार के लोगों का अपमान करने का आरोप लगाया है.
#BJPVsCongress #kerlanews #Indianews,







