देहरादून, खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर महानवमी के पावन अवसर पर पूर्ण विधि-विधान के साथ हवन कर माँ भगवती की पूजा-अर्चना की एवं देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आदिशक्ति माँ भगवती एवं भगवान शिव से सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और राज्य की उन्नति एवं समृद्धि की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को महानवमी की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि का यह पर्व समाज में नारी के महत्व एवं सम्मान को प्रदर्शित करने वाला है। यह हमारी समृद्ध, सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपरा का भी प्रतीक है।

#cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,