हल्द्वानी में सीजीएचएस वेलनेस सेंटर की स्वीकृति पर पेंशनरों में हर्ष की लहर
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): "उत्तराखंड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन" कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को उत्तराँचल प्रेस क्लब के निकट एक रेस्टोरेंट सभागार में रविन्द्र दत्त सेमवाल की अध्यक्षता व महासचिव सुरेन्द्र चौहान के संचालन में संपन्न हुई जिसमें हल्द्वानी में सीजीएचएस वेलनेस सेंटर हेतू विगत 27 अगस्त को वित्त मंत्रालय की स्वीकृति मिलने का जोरदार स्वागत व केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया गया साथ ही श्रीनगर या कोटद्वार की बजाय अनायास नैनीताल में स्वीकृत किये गये अनुचित व औचित्य हीन वेलनेस सेंटर का विरोध एवं श्रीनगर या कोटद्वार में शीघ्र सेंटर खोलने की मांग की गई।

हाथीबड़कला स्थित सर्वे डिस्पेंसरी के दून सीजीएचएस में विलय की शुरू की गई प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किये जाने की मांग की गई! संगठन के परिवर्तित नाम का स्वागत करते हुए अन्य जनपदों को शामिल करने हेतू कार्य समिति के पदों की संख्या बढ़ाने,संगठन का प्रस्तावित द्विवार्षिक अधिवेशन अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित किये जाने, केवल एक बार लिये जाने वाले संगठन के आजीवन शुल्क को रु 500/- किये जाने तथा डीओपीटी द्वारा पेंशन पोर्टल पर पंजीकृत देशभर के 57 पंजीकृत संगठनों को अनुदान के निमित्त प्राप्त स्कोर शीट को पूर्ण कर शीघ्र मंत्रालय को प्रेषित करने का निर्णय लिया गया!
उक्त बैठक में अध्य्क्ष रविन्द्र सेमवाल, महासचिव सुरेंद्र चौहान, संरक्षक एन एन बलूनी, उपाध्यक्ष आई एस पुंडीर, संयुक्त सचिव अशोक शंकर, प्रचार सचिव पी के सिँह,वित्त सचिव अनिल उनियाल,ऑडिटर एडवोकेट आर पी उनियाल, श्रीमती मधु अरोड़ा, के पी मैथानी,उमेश्वर रावत, स्वामी एस चंद्रा,जयानन्द, श्रीकांत विमल एवं राजेंद्र प्रसाद आदि ने विचार व्यक्त किये!
#Dehradunnews #Uttarakhandnews,







