दिल्ली धमाके में शामिल दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा: पीएम मोदी
दिल्ली/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : देश की राजधानी दिल्ली सोमवार शाम भीषण धमाके से दहल उठी। लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास भीड़ भरे इलाके में कार में हुए जोरदार धमाके में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हो गए। वही दिल्ली धमाके को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान में कहा कि आज मैं यहां बहुत भारी मन से आया हूं, कल शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी के मन को व्यथित कर दिया है. मैं पीड़ित परिवारों का दुख समझता हूं और आज पूरा देश उनके साथ खड़ा है. मैं कल रात भर इस घटना की जांच में जुटी सभी एजेंसियों के साथ संपर्क में था. हमारी एजेंसियां इस षड्यंत्र की तह तक जाएंगी और इसके पीछे के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जायेगा.
कल शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी के मन को व्यथित किया है। मैं पीड़ित परिवारों का दुख समझता हूं। पूरा देश उनके साथ खड़ा है।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 11, 2025
मैं हर किसी को आश्वस्त करता हूं कि हमारी जांच एजेंसियां इस षड्यंत्र की तह तक जाएंगी। जो भी लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर नहीं… pic.twitter.com/RnjaEbLuzA
#PMModi #DelhiBlastNews #DelhiBlast #Delhinews #Indianews,,
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




