(स्पोर्ट्स न्यूज़): भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में ऋतुराज गायकवाड़ और विराट कोहली के शानदार शतकों की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 358 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है. दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारत ने गायकवाड़ के 105, कोहली के 102 और राहुल के नाबाद 66 रनों के दम पर 50 ओवर में पांच विकेट पर 358 रन बनाए। कोहली ने मौजूदा सीरीज में लगातार दूसरा शतक लगाया। अंतिम ओवरों में कप्तान केएल राहुल ने बैक टू बैक दूसरा अर्धशतक जड़ा. साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में भी विराट कोहली ने शानदार शतक जड़कर महफिल लूट ली. उन्होंने अपने ODI करियर का 53वां शतक जड़ा. इससे पहले उन्होंने रांची में 135 रनों की पारी खेली थी. वहीं, यह उनका लगातार तीसरा 50+ का स्कोर है। इन दो वनडे से पहले सिडनी में कोहली ने अर्धशतक लगाया था। वही ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया. जडेजा 24 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन ने दो विकेट लिए, जबकि नांद्र बर्गर और लुंगी एनगिडी को एक-एक विकेट मिला। 

#TeamIndia #INDvSA #IDFCFIRSTBank #imVkohli #viratkohli,