मुजफ्फरनगर, खबर न्यू इंडिया। एसएसपी अभिषेक यादव जनपद की कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिये कई थाना प्रभारियों का तबादला कर चुके है। इसी क्रम में आज एसएसपी ने दो थाना प्रभारियों के तबादले किये हैं। शनिवार को एसएसपी अभिषेक यादव ने निरीक्षक कृष्णपाल सिंह को थाना पुरकाजी से थाना फुगाना भेज दिया है, जबकि निरीक्षक मुकेश कुमार गौतम को थाना फुगाना से थाना पुरकाजी का प्रभारी निरीक्षक बनाकर भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि एसएसपी ने महिला थाना प्रभारी को भी लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर कर दिया है।