नई दिल्ली। भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच के आपसी रिश्तों को और मजबूत करने एवं बहुआयामी साझेदारी पर व्यापक बातचीत चल रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने दोनों नेताओं के मुलाकात की तस्वीर को ट्वीटर पर साझा करते हुए कहा कि भारत-नेपाल संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए मिलकर काम करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा के बीच बैठक चल रही है। हमारी बहुआयामी साझेदारी पर व्यापक बातचीत एजेंडे में है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहा आज भारतीय नव वर्ष और नवरात्रि के पवित्र अवसर पर देउबा जी का शुभ आगमन हुआ है. मैं उनको और भारत नेपाल के सभी नागरिकों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं.  उन्होंने कहा कि देउबा जी भारत के पुराने मित्र हैं और प्रधानमंत्री के तौर पर यह उनकी 5 वीं भारत यात्रा है. भारत नेपाल सम्बंध के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. भारत- नेपाल जैसे दोस्ती के संबंधों की मिताल दुनिया में देखने को नहीं मिलती है. हम सुख दुख के साथी हैं.

 

#pmmodi, #pmo, #narendramodi, #pmindia, #indiapm,