IPL 2022: गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रनों से हराया
(स्पोर्ट्स डेस्क): आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रनों से हरा दिया. दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटंस से था. गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 172 रनों का लक्ष्य रखा था. लेकिन दिल्ली की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 157 रन ही बना पाई. गुजरात की जीत में उसके तेज गेंदबाजों का अहम योगदान रहा. गुजरात टाइटंस के लिए उसके तेज गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया. लॉकी फर्ग्यूसन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. वहीं मोहम्मद शमी को दो और हार्दिक पांड्या को एक विकेट मिला. इसके अलावा राशिद खान को भी एक विकेट मिला. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के बाद लॉकी फर्ग्युसन की तूफानी गेंदबाजी से गुजरात जाइंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में शुक्रवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. गुजरात की टीम की ये लगातार दूसरी जीत है. गुजरात की ओर से ओपनर शुभमन गिल ने 46 गेंदों पर 84 रनों की बेहतरीन पारी खेली. वहीं कप्तान हार्दिक पांड्या के बल्ले से 31 रन निकले थे. जवाब में दिल्ली की टीम 13 रन पीछे रह गई. दिल्ली की ओर से सिर्फ कप्तान ऋषभ पंत ने 43 रन बनाए. बाकी कोई बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया.
#Bcci, #indiacricket, #indiacricketteam, #icc, #ipl2022, #IPL,







