(स्पोर्ट्स डेस्क): मुंबई के डीवाई पाटिल खेल अकादमी में शनिवार को खेले गए आईपीएल 2022 के नौवें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 23 रनों से हरा दिया. मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 193 रन बनाए थे. 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 170 रन ही बना सकी और मुकाबला 23 रनों से गंवा दिया. मुंबई इंडियंस को इस सीजन में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है, इस मैच से पहले दिल्ली ने मुंबई को हराया था. मुंबई को इस सीजन की पहली जीत के लिए अभी और इंतजार करना होगा. टीम के कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर फ्लॉप रहे और 10 रन के स्कोर पर ही आउट हो गए, मुंबई के लिए सबसे ज्यादा तिलक वर्मा ने 61 रन बनाए और ईशान किशन ने 54 रन की पारी खेली.

#Bcci, #indiacricket, #indiacricketteam, #icc, #ipl2022, #IPL,