कश्मीरा शाह और उर्फी जावेद के बीच बढ़ा विवाद
(बॉलीवुड डेस्क) : कश्मीरा शाह और उर्फी जावेद के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है. हाल ही में सुजैन खान की बहन फराह खान अली ने उर्फी के फैशन सेंस को घटिया करार दिया था, जिसे सपोर्ट करते हुए कश्मीरा शाह ने भी उर्फी के कपड़ों का जमकर मजाक उड़ाया था. उन्होंने यह तक कह दिया था कि वह कपड़े काटकर घूमने वालों के बारे में बात तक नहीं करती हैं. अब इस पर उर्फी ने कश्मीरा शाह को करारा जवाब दिया है. उन्होंने जवाब में कहा- 'हां, मैंने पढ़ा, जो उन्होंने मेरे बारे में कहा है. मतलब क्यों? आपने जो बयान दिए हैं कोई वैलिड प्वॉइंट तो लिखो यार...ये क्या है कि मैं इंस्टाग्राम पर मशहूर हूं रियल लाइफ में नहीं. फिर तो आप तो दोनों में ही नहीं हो, तो क्या फायदा?'







