अयोध्या राम मंदिर में कश्मीरी युवक ने की नमाज पढ़ने की कोशिश
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : अयोध्या राम मंदिर परिसर परिसर के दक्षिणी परकोटे पर जम्मू-कश्मीर का एक युवक नमाज पढ़ने की कोशिस कर रहा था, तभी कुछ श्रद्धालुओं की उसपर नजर गई. इसके बाद तुरंत सुरक्षाकर्मियों को इसकी सूचना दी गई और आरोपी को हिरासत में लिया गया. हालांकि, वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका। युवक को रोकने का प्रयास किया गया तो वह संप्रदाय विशेष के नारे लगाने लगा। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद थाना रामजन्मभूमि पुलिस के हवाले कर दिया। हिरासत में लिए गए शख्स से खुफिया एजेंसी और पुलिस के कई आला अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. इस मामले को लेकर जिला प्रशासन अभी कोई टिप्पणी नहीं की है.
#ayodhyanews #Upnews,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




