मुजफ्फरनगर हाईवे पर चला योगी का बुलडोजर
मुजफ्फरनगर, खबर न्यू इंडिया। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गांव बझेडी के निकट बन रही अवैध कॉलोनी पर गत रविवार को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण का बुलडोजर चला और पूरी कालोनी तोड़ दी गई। बताया जा रहा है कि लगभग पांच करोड़ रूपये की जमीन पर बिना नक्शा पास कराये अवैध कालोनी का निर्माण कराया जा रहा था। एसडीएम सदर परमानंद झा, सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव एवं एमडीए सचिव महेन्द्र प्रसाद की मौजूदगी में एमडीए की टीम ने पूरी कॉलोनी को बुलडोजर चलाकर तहस-नहस कर दिया। बताया जा रहा है कि उक्त कॉलोनी अवैध रूप से काटी जा रही थी, जिसका मालिक बंटी बताया जा रहा है।एमडीए के सचिव महेंद्र प्रसाद ने कहा कि हमने कई अवैध कालोनियां चिन्हित की है, सभी पर सख्त कार्यवाही होगी, कोई नहीं बच पाएगा।







