मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने "स्कूल चलो अभियान" की शुरुआत की
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावस्ती जिले में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की. इस दौरान सीएम ने बच्चों को भोजन परोसा. इससे पहले सीएम ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि लगभग 2 साल बाद कोरोना महामारी पर असरदार नियंत्रण हासिल करने के बाद हम लोग फिर से 'स्कूल चलो अभियान' के इस कार्यक्रम के साथ जुड़ रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 2 साल हम सभी ने सदी की सबसे बड़ी महामारी कोरोना का सामना करते हुए बिताया. कोरोना महामारी से जीवन का प्रत्येक क्षेत्र प्रभावित हुआ, लेकिन स्कूली शिक्षा सबसे अधिक प्रभावित हुई. इस दौरान कम साक्षरता वाले जनपदों पर विशेष फोकस दिया गया। बता दें, श्रावस्ती जिले की साक्षरता दर सबसे कम है। आज से स्कूल चलो अभियान का आगाज हुआ। इस दौरान सीएम योगी ने कहा, जनप्रतिनिधि,अधिकारी स्कूल गोद ले, उन्होंने कहा कि हमने हर बच्चे को बैग, किताबें, दो यूनिफॉर्म, जूते-मोजे व स्वेटर उपलब्ध कराया. इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, पुरातन छात्रों व समाज-सेवकों द्वारा विद्यालयों को गोद लेकर स्कूलों का कायाकल्प कराया. उन्होंने कहा कि किसी को ज्ञानवान बना देना ही जीवन का सबसे पवित्र कार्य है. इसका आधार है 'शिक्षा'. 'स्कूल चलो अभियान' के इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने से पवित्र कार्य और कोई हो ही नहीं सकता है.
#upelection 2022, #cmyogi, #upbjp, #upcm, #upchunav, #rakeshtikait,







