देहरादून, खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : आज बुद्धपूर्णिमा के पावन अवसर पर ब्रह्मलीन बलवंतदास महाराज की पुण्य तिथि पर पोस्ट ऑफिस प्रेमनगर में आयोजित भंडारे के कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर सागर रघुवंशी प्रदेश अध्यक्ष युवा सेना उत्तराखंड ने शिकरत की। 
इस अवसर पर ब्रह्मलीन बलवंतदास महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी, आए हुए गणमान्य लोगों से उनके बताए गए मार्ग पर चलने की अपील की साथ ही कहा की उनके योगदान को समाज हमेशा याद रखेगा।  बुद्धपूर्णिमा पर गौतम बुध भगवान को भी पुष्प अर्पित किए इस अवसर पर बाबा साहब अम्बेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने के संकल्प को दोहराया तथा शिक्षा पर जोर देने  पर बल दिया गया कार्यक्रम में एक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। 

#Dehradunnews #Uttarakhandnews,