गंगा एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, सफर होगा मुफ्त
लखनऊ/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मेरठ से प्रयागराज की दूरी अब चंद घंटों में सिमट जाएगी, करीब 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक 12 जिलों को जोड़ता है। 6 लेन का यह ग्रीनफील्ड एक्सेस-कंट्रोल्ड हाईवे भविष्य में 8 लेन तक विस्तार योग्य है। लगभग 36-37 हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह प्रोजेक्ट पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच की आर्थिक दूरी को कम कर रहा है। इससे कृषि आधारित क्षेत्रों और औद्योगिक इलाकों के बीच सीधा संपर्क बन रहा है, जो निवेश और उत्पादन दोनों को नई गति देगा। गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में किया हैं। वही अब अच्छी खबर ये है की गंगा एक्सप्रेसवे पर यात्रा 15 दिन तक टोल फ्री रहेगी। ताकि, आम जनता इस पर यात्रा का अनुभव ले सके। इसकी घोषणा सीएम योगी आदित्यनाथ ने की है। इस निर्णय का उद्देश्य आम जनमानस को प्रदेश के इस सबसे लंबे और अत्याधुनिक एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता और सुविधाओं का अनुभव कराना है।
#GangaExpressway #cmyogi #upnews #lucknownews,






