खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): आज मई की पहली तारीख को कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी, इंडस्ट्रियल डीजल और जेट फ्यूल के दाम बढ़ा दिए हैं. कमर्शियल एलपीजी महंगा होने से होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट का खर्च बढ़ेगा, जिसका असर खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी पड़ सकता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती एनर्जी प्राइस और पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब सीधे भारत में गैस के दामों पर दिख रहा है. हालांकि राहत की बात यह है कि देश के करीब 33 करोड़ घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में देशभर में ₹993 की भारी बढ़ोतरी की गई है।  इस इजाफे के बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलिंडर की कीमत ₹2,078.50 से बढ़कर ₹3,071.50 हो गई है।  कीमतों में हुई इस वृद्धि का सीधा असर रेस्तरां, ढाबों और कैटरिंग सेवाओं पर पड़ेगा, जिससे बाहर खाना महंगा हो सकता है।  

#LPGCylinderPrice #LPG #indianews,