IPL 2026: गुजरात के खिलाफ आरसीबी को मिली करारी हार
(स्पोर्ट्स डेस्क): गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ चार विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस सीजन में गुजरात की पांचवीं जीत रही. वहीं बेंगलुरु ने तीसरी हार का सामना किया. मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बैटिंग के लिए उतरी बेंगलुरु 19.2 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गई. फिर चेज के लिए उतरी गुजरात ने 15.5 ओवर में 158/6 रन बनाकर जीत हासिल कर ली. गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 18 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 43 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. हले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) 19.2 ओवर में 10 विकेट पर सिर्फ 155 रन ही बना सकी। उनके लिए देवदत्त पडिक्कल ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। वहीं, मेजबानों के लिए अरशद खान ने तीन विकेट लिए जबकि जेसन होल्डर और राशिद खान ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा के नाम एक-एक विकेट रहा।
#IPL2026 #IPL #BCCI #IPL #GTvsRCB,






