बंगाल में प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यालय पहुंचे सीएम धामी ने झालमुड़ी खाकर मनाया जश्न
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): देश के तीन राज्यों पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर उत्तराखंड में भी जश्न का माहौल हैं, सीएम धामी समेत कई कार्यकर्ता देहरादून में भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया। वहीं, कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी भी खाई। ढोल नगाड़ों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पहुंचे. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से लेकर खुद सीएम धामी भी मुख्यालय पहुंचे. जहां गंगोत्री से गंगा सागर तक भगवामय के बीजेपी नारे लगा रही है. झालमुड़ी और रसगुल्ले से बीजेपी कार्यालय पर मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया गया.
असम और पश्चिम बंगाल चुनाव पर सीएम धामी ने खुशी जताई हैं, इन चुनावों नतीजों पर सीएम पुष्कर धामी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि 'असम की जनता ने फिर एक बार तुष्टिकरण और अस्थिरता को नकारते हुए विकास, सुरक्षा, सांस्कृतिक अस्मिता और राष्ट्रहित को अपना स्पष्ट जनादेश दिया है.' इसके अलावा बंगाल चुनाव पर भी बीजेपी की जीत पर खुशी जताई. सीएम धामी ने बंगाल चुनाव परिणाम पर कहा कि 'बंगाल के हमारे भाई-बहनों ने भय, तुष्टिकरण और अव्यवस्था को तिलांजलि देते हुए विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है. यह विजय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की जनकल्याणकारी नीतियों, सुशासन, सुरक्षा की गारंटी और अंत्योदय के संकल्प पर जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है, जो आज पूरे राष्ट्र में विकास की गंगा को अविरल रूप से प्रवाहित कर रहा है.'
पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे की तस्वीर अब साफ हो गई है. बंगाल में जहां बीजेपी को पहली बार जरदस्त जीत हासिल हुई तो वहीं असम में पार्टी वापसी में कामयाब हो गई. जिन राज्यों में चुनाव के नतीजे घोषित होंगे, उनमें पश्चिम बंगाल के अलावा तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी शामिल हैं.
#AssemblyElectionResult #Indianews #westBengal #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,






