बंगाल में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर, ममता बनर्जी की विदाई तय !
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है. रुझानों में बंगाल में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है। विधानसभा चुनावों के नतीजे जैसे‑जैसे सामने आ रहे हैं, राजनीतिक तस्वीर तेजी से साफ होती जा रही है. दोपहर तक के रुझानों में यह स्पष्ट हो गया है कि पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विदाई तय मानी जा रही है और भारतीय जनता पार्टी राज्य में पहली बार सरकार बनाने जा रही है. वहीं असम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा प्रचंड जीत की ओर बढ़ती दिख रही है. राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी के संकेत मिल रहे हैं. तमिलनाडु में भी बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन को पीछे छोड़ते हुए अभिनेता विजय की पार्टी TVK की ब्लॉकबस्टर एंट्री सत्ता में होती नजर आ रही है. पुडुचेरी में भी NDA (NRC+) की जीत लगभग तय मानी जा रही है. यहां एक बार फिर एनडीए सरकार बनती दिख रही है, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में सत्ता की तस्वीर साफ होती जा रही है. इसके अलावा केरल में लेफ्ट का किला ढहता नजर आ रहा है. ताजा रुझानों के मुताबिक राज्य में कांग्रेस‑नेतृत्व वाले यूडीएफ (UDF) की जीत तय मानी जा रही है. यदि यह रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो केरल में एक बार फिर सत्ता परिवर्तन होगा.
भाजपा नेताओं ने पार्टी मुख्यालय में 'झालमुरी' और 'रसगुल्ले' वितरित कर जश्न मनाया। भाजपा ने पश्चिम बंगाल में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, भाजपा बंगाल में 192 सीटों पर आगे है। बंगाल में जीत के करीब बढ़ती बीजेपी ने अपने कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी किए हैं. बीजेपी ने कहा है कि कार्यकर्ता टीएमसी नेताओं के घर न जाएं और उनके घर के बाहर नारेबाजी न करें. पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. जहां असम में बीजेपी की सरकार वापस हो रही है, वहीं बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार जाती हुई दिख रही है. इस बीच सामने आया है कि प्रधानमंत्री मोदी शाम करीब साढ़े छह बजे बीजेपी मुख्यालय जाएंगे.
#AssemblyElectionResult #Indianews #westBengal,






