IPL2022: चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार चार मैचों में मिली हार
(स्पोर्ट्स डेस्क): आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा. आईपीएल के इतिहास में ये पहली बार हुआ है जब CSK को लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. टीम की बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों में ही धार नहीं दिख रही है. महेंद्र सिंह धोनी ने सीएसके टीम की कप्तानी छोड़ दी थी. उनके बाद रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया था. जडेजा की कमान टीम बिखरी हुई नजर आ रही है. सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की। चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 154 रन बनाए हैं। इसके जवाब में हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा के 75 रनों की बदौलत 17.4 ओवर में दो विकेट पर 155 रन बनाकर 14 गेंद शेष रहते ये मैच अपने नाम किया।
#Bcci, #indiacricket, #indiacricketteam, #icc, #ipl2022, #IPL,







