(स्पोर्ट्स डेस्क): टीम इंडिया अपने घर में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है. आजतक कोई भी टीम अपने घर में टी-20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है. टीम इंडिया पहली टीम है, जिसने तीन बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. पहली बार 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में जीता था. इसके बाद 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप जीता. अब सूर्य कुमार यादव की कप्तानी में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया है. आजतक जितनी भी टीम टी-20 वर्ल्ड कप जीती हैं, उनमें से कोई भी अपने खिताब का बचाव नहीं कर सकीं. यानी लगातार दो बार नहीं जीत सकीं. लेकिन टीम इंडिया पहली टीम बन गई है, जो 2024 और फिर 2026 में लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीती. अब तक वेस्टइंडीज और इंग्लैंड भी 2-2 बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बने हैं, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को 3 बार जीतने वाला भारत पहला देश बन गया है. टीम इंडिया ने 2007, 2024 और अब 2026 का खिताब जीता है. इससे पहले कोई भी टीम लगातार 2 बार टी20 फॉर्मेट का वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई थी. भारत इस उपलब्धि को हासिल करने वाला भी पहला देश बना है. भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टूर्नामेंट के इतिहास में रिकॉर्ड 15वीं बार फाइनल खेलने उतरी थी। यह सफर 1983 विश्व कप से शुरू हुआ था, जब कपिल देव की कप्तानी में भारत ने पहली बार विश्व कप जीतकर इतिहास रचा था। तब से अब तक टीम इंडिया आईसीसी के बड़े टूर्नामेंटों में कुल आठ आईसीसी ट्रॉफियां अपने नाम कर चुकी है। भारतीय टीम ने कई बड़े खिताब जीते हैं, लेकिन लगातार तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने की उपलब्धि भी हासिल कर ली। भारत ने 2024 टी20 विश्व कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। इस टी20 विश्वकप में जीत के साथ ही भारत ने लगातार तीन आईसीसी ट्रॉफी जीत लीं, जो कि पहली बार है।

#T20WorldCup #T20WorldCup #TeamIndia,