खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क)  : केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में कुल 47 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है. नेमोम से राजीव चंद्रशेखर चुनाव लड़ेंगे. वट्टियूरकावु से आर श्रीलेखा, काट्टाकाड़ा से पी के कृष्णदास, कझाक्कुट्टम से वी मुरलीधरन, मंजेश्वर से के सुरेंद्रन को प्रत्याशी बनाया है. केरल, बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव को घोषणा निर्वाचन आयोग ने रविवार को की थी. चुनावी तारीखों के ऐलान के अगले ही दिन बीजेपी ने केरल के चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. 

#BJP #KeralaBJPCandidatesList #Kerala2026Polls,