खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): पश्चिमी भारत में मौसम ने बुधवार शाम अचानक करवट ली। बुधवार शाम के बाद आज फिर दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश हुई. पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर अब भी जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके अनुसार शुक्रवार को भी दिल्ली में बारिश हो सकती है. पूर्वानुमान की माने तो शुक्रवार को बुधवार और गुरुवार से ज्यादा खराब मौसम रहेगा.  मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का यह बदलाव 21 मार्च तक जारी रहेगा। इस दौरान बारिश वाले क्षेत्रों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। तेज हवाओं और बारिश के असर से अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट के संकेत हैं।

#RainAlert #UPNews #indianews #weathernews,