योगी सरकार का बड़ा फैसला पुलिस कर्मियों की छुट्टियां 4 मई तक रद्द
लखनऊ , खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. यूपी सरकार ने सोमवार देर रात राज्य के सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां 4 मई तक के लिए रद्द कर दी हैं. यहीं नहीं इसके अलावा अगर कोई भी कर्मी छुट्टी पर है तो उसे 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है ताकि वो अपनी ड्यूटी को जल्द से जल्द दोबारा ज्वाइन कर सके. यूपी सरकार ने ये कदम त्योहारों पर शांति व्यवस्था को सुनिश्चित करने लिए उठाया है. सीएम दफ्तर की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि "एसएचओ, सीओ और जिला पुलिस प्रमुखों से लेकर जिलाधिकारी, संभागीय आयुक्त तक के सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की छुट्टी तत्काल प्रभाव से 4 मई तक रद्द की जाती है, जो लोग छुट्टी पर हैं वो सभी 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट करें." सीएम योगी ने आने वाले दिनों में त्योहारों को देखते हुए ये आदेश पारित किए हैं.







