मुज़फ्फरनगर, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)। साध्वी प्राची बुधवार को मुजफ्फरनगर पहुँची उन्होंने शोभा यात्राओं पर पत्थरबाजी करने वाले लोगों को फाँसी की सज़ा दिए जाने की बात कही है।  मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर पहुँचकर साध्वी प्राची ने भोलेनाथ की पूजा अर्चना की, जिसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शोभा यात्राओं पर पत्थरबाजी करने वाले लोगों को फाँसी की सज़ा दिए जाने की इसीलिए मांग की है, क्योंकि जब मुस्लिम हज करने के लिए जाते हैं तो वहां पर गैर मुस्लिम प्रवेश नहीं कर सकता। तो संत समाज भी मांग कर रहा है, कि चार धाम की यात्रा पर गैर हिंदू का प्रवेश नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं विशेषकर उत्तराखंड के सीएम को धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होंने हमारी मांग की कद्र की है और इस मांग को स्वीकार किया है, मैं पुष्कर धामी का धन्यवाद करती हूं।
उन्होंने कहा कि हिंदुओं का कोई भी त्यौहार हो और ये हिंदुओं के लिए चिंतन का विषय है, हिंदुओं को चिंतन करना चाहिए,कि कोई भी त्यौहार हो जो हम भव्य यात्रा निकालते अभी तो वह केवल 20% है, जो पत्थरबाजी करते हैं जब वह 50 परसेंट हो जाएंगे तो हिंदुओं की शव यात्रा भी निकलनी दूभर हो जाएगी। इसलिए यह हिंदू समाज के लिए एक चिंतन का विषय होना चाहिए। विशेष समुदाय के लोग ही उस पर पत्थर भी फेंकते हैं और गोलियां भी चलाते हैं। हैदराबाद से एक नेता की आवाज उठी है कि विशेष समुदाय पर शिकंजा कसा जा रहा है, ओवैसी बताएं जब पत्थर मारने वाला अब्दुल है अफजल है जाकिर है, तो कार्यवाही तो उन्हीं पर होगी। ऐसे लोगों को फांसी होनी चाहिए। हिंदुओं का यह देश है लाउडस्पीकर यह एक बड़ा विषय है, अल्पसंख्यकों ने कोर्ट के आदेशों को भी ठुकरा दिया था, अब सीएम ने कहा है, कि एक परिसर में ही लाउडस्पीकर बजना चाहिए, तो सीएम का उत्तर प्रदेश के योगी का मैं धन्यवाद करना चाहती हूं उन्होंने अच्छी पहल की है,