अभिषेक शर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
(स्पोर्ट्स डेस्क): अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया हैं, अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे कम गेंदों में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा. अभिषेक ने 30 गेंदों में सेंचुरी पूरी की, जबकि रोहित ने 35 गेंदों में शतक जड़ा था. अभिषेक ने 34 गेंदों में 108 रन बनाए, अभिषेक ने अपनी पारी में नौ चौके और 11 छक्के लगाए। उनकी इस पारी का सबसे बड़ा आकर्षण 30 गेंदों में पूरा हुआ शतक रहा। इतना ही नहीं, किसी पूर्ण सदस्य देश के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में भी यह सबसे तेज शतक है। इससे पहले न्यूजीलैंड के फिन एलन ने 2026 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 33 गेंदों में शतक लगाकर यह रिकॉर्ड बनाया था। अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चार बार 20 से कम गेंदों में अर्धशतक लगाया है। यह भी इस प्रारूप में किसी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा है। यानी अभिषेक के नाम अब सिर्फ सबसे तेज शतक ही नहीं, बल्कि सबसे कम गेंदों में बार-बार अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी है। अगर सभी टी20 मुकाबलों की बात करें तो अभिषेक ने छह बार 16 या उससे कम गेंदों में अर्धशतक लगाया है। यह भी सबसे ज्यादा है।
#cricketnews #BCCI #ICC #AbhishekSharma,






