निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने की खुदखुशी !
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : देश को झकझोर देने वाले निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है. जानकारी के अनुसार वह कुछ दिन से हरिद्वार में ही चाय बेचने का काम कर रहा था। सुप्रीम कोर्ट ने निठारी कांड से कोली को बरी कर दिया था. घटना उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में सप्त सरोवर रोड स्थित लालमाता मंदिर के सामने की बताई जा रही है. सी चाय की दुकान में रस्सी के सहारे उसका शव लटका मिला. सूचना मिलते ही सप्तऋषि पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण क्षेत्र के ग्राम मंगरुखाल निवासी सुरेंद्र कोली के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि सुरेंद्र पिछले कुछ समय से भूपतवाला क्षेत्र की एक झुग्गी में रह रहा था और पास में ही चाय का खोखा लगाकर गुजर-बसर कर रहा था।
#indianews #Nithari #hindinews,






