दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की बड़ी जीत
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की बड़ी जीत हुई हैं, अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के यश डबास, उपाध्यक्ष पर दीपांशु शोकीन (निर्दलीय), सचिव पर रिया छावड़ी (एबीवीपी) और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्यराज सिंह (एबीवीपी) ने जीत दर्ज की. कुल चार प्रमुख पदों में से तीन पर एबीवीपी ने जीत दर्ज की है, जबकि एक पद निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गया है। वहीं, एनएसयूआई को सभी चार सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने के बाद यश डबास ने कहा, 'यह जीत राष्ट्रभक्ति और संघ की सामूहिक शक्ति की जीत है। पीयू से लेकर डीयू तक के संस्थानों के छात्रों ने हमारी जीत सुनिश्चित करने के लिए काम किया है। कैंपस से एनएसयूआई का पूरी तरह से सफाया हो गया है। एनएसयूआई 4-0 से हार गई है।'
#ABVP #DUSU #NSUI #Delhinews,






