एशियन गेम्स में बेटियों की जीत पर देशभर में खुशी का माहौल, राष्ट्रपति और पीएम ने दी बधाई
(स्पोर्ट्स डेस्क): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराकर पहला स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारत ने इससे पहले हांग्झू एशियन गेम्स में भी स्वर्ण पदक जीता था। भारत ने फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शेफाली वर्मा (48), स्मृति मंधाना (79) और ऋचा घोष (49) की शानदार पारी की मदद से 216 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में श्रीलंका की टीम 15.4 ओवर में 69 रन पर ढेर हो गई। इस तरह भारतीय महिला टीम ने 147 रनों के अंतर से जीत दर्ज की। दीप्ति शर्मा ने भारत के लिए सर्वाधिक 3 विकेट लिए. शेफाली वर्मा, श्रेयांका पाटिल और श्री चरणी ने 2-2 विकेट लिए. भारतीय टीम ने इसके साथ ही एशियाड में अपने स्वर्ण पदक का सफलतापूर्वक बचाव किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम को स्वर्णिम जीत के लिए बधाई दी है।
#AsianGames2026 #Cheer4Bharat #Teamindia # CricketNews,






