भाजपा ने नए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी की लिस्ट जारी की
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : भाजपा ने नए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी की लिस्ट जारी कर दी हैं, इनमें यूपी, उत्तराखण्ड और पंजाब जैसे वो राज्य भी शामिल हैं, जिनमें कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश में प्रभारी के तौर पर विनोद तावड़े को जिम्मेदारी दी है, जबकि जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को सह प्रभारी बनाया गया है। उत्तर प्रदेश के लिए प्रभारी के साथ सबसे ज्यादा चार सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। वही राम माधव को उत्तराखंड और तमिलनाडु का प्रभारी बनाया गया है। उत्तराखंड में उनके साथ अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। तमिलनाडु में उनके साथ निर्मल कुमार सुराना और डॉ. के. अरुणा सह-प्रभारी होंगी। दूसरी ओर सुनील बंसल को तेलंगाना और पश्चिम बंगाल दोनों राज्यों का प्रभारी बनाया गया है। तेलंगाना में उनके साथ अभय पाटिल और रेखा शर्मा सह-प्रभारी हैं। पश्चिम बंगाल में लाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह और पिंकी कुशवाहा को सह-प्रभारी बनाया गया है। वहीं, पंजाब में डॉ. सतीश पूनिया को प्रभारी और अलका गुर्जर को सह प्रभारी बनाया गया है। वहीं, राजस्थान में प्रभारी संजय भाटि साथ ही, बिहार-कर्नाटक में हरीश द्विवेदी को प्रभारी बनाया गया है। वहीं, संगीता यादव और रोहन गुप्ता को सह-प्रभारी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में स्मृति ईरानी प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगी और उनके साथ सह-प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू नियुक्त किए गए हैं। स्मृति ईरानी, हरियाणा के प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी भी संभालेंगी।या और सह-प्रभारी कविता पाटीदार व कुलजीत चहल बने हैं। इसके अलावा, महाराष्ट्र में 1 प्रभारी और 3 सह-प्रभारी बनाए गए हैं। महाराष्ट्र में प्रभारी पद की जिम्मेदारी बैजयंत जय पांडा को दी गई है। साथ ही, सह-प्रभारी अमित मालवीय, सदानंद शेट तनावाडे, कमलजीत सहरावत को बनाया गया है। दिल्ली में डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे को प्रभारी बनाया गया है तो वहीं सह-प्रभारी के रूप में जामयांग त्सेरिंग नामग्याल और दर्शनाबेन जरदोश नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा, गोवा में प्रभारी के रूप में भारती प्रवीण पवार को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही, अनिल एंटनी, गोवा के सह-प्रभारी होंगे। वहीं, झारखंड में गजेंद्र पटेल को प्रभारी बनाया गया है। साथ ही, सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह सह-प्रभारी होंगे। साथ ही, कर्नाटक के प्रभारी हरीश द्विवेदी होंगे और सह-प्रभारी के रूप में डॉ. कसम वेंकटेश्वरलू को जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा, केरलम के प्रभारी एम. नागराजा नियुक्त हुए हैं, जबकि सह-प्रभारी एम. वेंकटेशन बने हैं। वहीं, लद्धाख में प्रभारी राजकुमार भाटिया और लक्षद्वीप में प्रभारी जॉर्ज कुरियन को नियुक्त किया गया है।
| क्र. | प्रदेश | प्रभारी | सह प्रभारी |
|---|---|---|---|
| 1 | अंडमान & निकोबार | जय प्रकाश, दिल्ली | — |
| 2 | अरुणाचल प्रदेश | डॉ. देवेश कुमार, बिहार | — |
| 3 | आंध्र प्रदेश | डॉ. अरविंद भदौरिया | वनथी श्रीनिवासन |
| 4 | असम | इमंगल पांडे | फांग्नोन कोन्याक, मनोज टिग्गा |
| 5 | बिहार | हरीश द्विवेदी | संगीता यादव, रोहन गुप्ता |
| 6 | चंडीगढ़ | महेंद्र पांडे | — |
| 7 | छत्तीसगढ़ | स्मृति ईरानी | सिद्धार्थ शम्भू |
| 8 | दादरा नगर हवेली & दमन एवं दीव | वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी | — |
| 9 | दिल्ली | डॉ. विनय सहस्रबुद्धे | जामयांग त्सेरिंग नामग्याल, दर्शनाबेन जरदोश |
| 10 | गोवा | डॉ. भारती प्रवीण पवार | अनिल एंटनी |
| 11 | गुजरात | तरुण चुघ | अजय महावर, गोमती साई |
| 12 | हरियाणा | स्मृति ईरानी | डॉ. भोला सिंह |
| 13 | हिमाचल प्रदेश | श्रीकांत शर्मा | दर्शाना सिंह |
| 14 | जम्मू & कश्मीर | डॉ. सतीश पूनिया | रीना कश्यप, हिमाचल प्रदेश |
| 15 | झारखंड | गजेंद्र पटेल | सौरभ सिंह, निवेदिता सिंह, बिहार |
| 16 | कर्नाटक | हरीश द्विवेदी | डॉ. कसम वेंकटेश्वरलू |
| 17 | केरलम | प्रो. एम. नागराजा | एम. वेंकटेशन |
| 18 | लद्दाख | राजकुमार भाटिया, दिल्ली | — |
| 19 | लक्षद्वीप | जॉर्ज कुरियन | — |
| 20 | मध्य प्रदेश | बिप्लब कुमार देब | रेखा वर्मा |
| 21 | महाराष्ट्र | बैजयंत जय पांडा | अमित मालवीय, सदानंद शेट तनवाडे, कमलजीत सहरावत |
| 22 | मणिपुर | डॉ. राजदीप रॉय | — |
| 23 | मेघालय | कनाद पुरकायस्थ | डॉ. नुमल मोमिन, असम |
| 24 | मिजोरम | डॉ. भगवत कराड | — |
| 25 | नगालैंड | अनिल एंटनी | — |
| 26 | ओडिशा | डी. पुरंदेश्वरी | डॉ. स्वदेश सिंह |
| 27 | पुदुचेरी | के. सुरेंद्रन | — |
| 28 | पंजाब | डॉ. सतीश पूनिया | वीरेंद्र सचदेवा, (डॉ.) अलका गुर्जर |
| 29 | राजस्थान | संजय भाटिया | कविता पाटीदार, कुलजीत चहल |
| 30 | सिक्किम | राजू बिष्टा | — |
| 31 | तमिलनाडु | राम माधव | निर्मल कुमार सुराणा, डी. के. अरुणा |
| 32 | तेलंगाना | सुनील बंसल | अभय पाटिल, रेखा शर्मा |
| 33 | त्रिपुरा | मृगांका देव बर्मन | — |
| 34 | उत्तर प्रदेश | विनोद तावड़े | जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा,अनंत ओझा |
| 35 | उत्तराखंड | राम माधव | अरविंद मेनन, बांसुरी स्वराज |
| 36 | पश्चिम बंगाल | सुनील बंसल | लाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह, बिहार, पिंकी कुशवाहा, बिहार |
#BJP #UPNews #Election2027 #Dehradunnews #Uttarakhandnews,






