सीएम धामी ने खटीमा में डिजिटल लर्निंग सेट का किया शुभारंभ
खटीमा/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में CSR के अंतर्गत रेकिट ग्रुप के सहयोग से लोहाघाट, पाटी, बाराकोट और चंपावत ब्लॉक के छह सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर विद्यालयों में डिजिटल लर्निंग सेट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की इससे विद्यार्थियों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीक आधारित शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की हमारा प्रयास है कि बच्चों को बेहतर संसाधन और समान अवसर उपलब्ध हों। सरकार, समाज और कॉरपोरेट जगत की साझेदारी से शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य एवं तकनीकी क्षेत्रों में नई संभावनाओं को अवसरों में बदलते हुए विकसित उत्तराखंड के संकल्प को और मजबूती प्रदान की जा रही है।
#PushkarSinghDhami #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,






