खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): एसआईआर को लेकर चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर रही हैं। दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लखनऊ, कोलकाता और देहरादून समेत कई जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। कांग्रेस ने देशभर में राज्य चुनाव आयोग के कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन का आह्वान किया है। पार्टी का कहना है कि वह एसआईआर और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध कर रही है। कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और पद से हटाने के साथ उनके कार्यकाल में लिए गए फैसलों तथा मतदाता सूची में किए गए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की है। पार्टी ने कहा है कि उसकी ओर से विरोध प्रदर्शन मांगें पूरी होने तक जारी रहेंगे।

#CEC #SIR #Electioncommision #Election #indianews,