(स्पोर्ट्स डेस्क): हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हराया . हैदराबाद की यह लगातार तीसरी जीत है, इस मैच में टॉस हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने जीता और मुकाबला भी एसआरएच की टीम के नाम ही रहा. जबकि श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है. वहीं हैदराबाद ने जीत की हैट्रिक लगाई है. हैदराबाद ने ये मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम किया.    गौरतलब है कि केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए. इस दौरान टीम के लिए नीतीश राणा ने अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 36 गेंदों का सामना करते हुए 54 रन बनाए. इस दौरान राणा ने 6 चौके और 2 छक्के भी लगाए. जबकि आंद्रे रसेल 49 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर नाबाद रहे. हैदराबाद ने 17.5 ओवरों में महज 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. हैदराबाद के लिए मार्करम ने 36 गेंदों का सामना करते  हुए 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 68 रन बनाए. जबकि राहुल त्रिपाठी ने 37 गेंदों में 71 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 6 छक्के और 4 चौके लगाए.