देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : सुकामना फाउंडेशन एवं ट्रस्ट द्वारा रविवार को पंचायत भवन, हरबंसवाला, पंडितवाड़ी, देहरादून में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 105 नेत्र रोगियों की जांच की गई और उन्हें चिकित्सकीय सलाह प्रदान की गई। इसके अलावा जरूरतमंद मरीज़ों को नि:शुल्क दवाएं और नज़र के चश्में भी वितरित किये गये।  शिविर लाभार्थियों के लिए जानकारीपूर्ण भी था क्योंकि उन्हें अपनी आंखों की देखभाल करने के बारे में बताया गया और उन्हें आंखों से संबंधित गंभीर बीमारियों से बचने के तरीके के बारे में कई एहतियाती उपाय बताए गए। 

आयोजन को सफल बनाने के लिए श्रीमती सविता कपूर (विधायक, भाजपा), श्री रमेश काला (वार्ड पार्षद), सुकामना फाउंडेशन और ट्रस्ट की टीम; सत्यजीत बनर्जी (अध्यक्ष), ऋचा सिंघल (महासचिव), नवज्योति सिंघल (अध्यक्ष), और अन्य सामाजिक कार्यकर्ता; श्रीमती अंजू बिष्ट, श्री अतुल बिष्ट और श्री नितिन रावत ने भाग लिया।