IPL 2022: धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी तीसरी जीत दर्ज की
(स्पोर्ट्स डेस्क) : चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रनों से हरा दिया. चेन्नई ने दो विकेट पर 202 रन बनाए, जिसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद टीम 13 रन पीछे रह गई. एक बार फिर धोनी सीएसके की कप्तानी कर रहे हैं. टूर्नामेंट के शुरूआत में धोनी ने सीएसके की कप्तानी जडेजा को सौंप दी थी लेकिन टूर्नामेंट में चेन्नई का परफॉर्मेंस अच्छा नहीं रहा और 8 में 6 मैच में हार का सामना करना पड़ा, वहीं, जडेजा का परफॉर्मेंस भी अच्छा नहीं रहा. जिसके बाद रवींद्र जडेजा ने फिर से कप्तानी धोनी को सौंप दी. रुतुराज गायकवाड़ (99) और डेवोन कॉनवे (नाबाद 85) की विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आईपीएल 2022 के 46वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 203 रनों का विशाल लक्ष्य दिया. चेन्नई ने 20 ओवरों में 2 विकेट खोकर 202 रन बनाए. टीम की ओर से गायकवाड़ और कॉनवे ने 107 गेंदों में 182 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की. 203 रन के स्कोर का पीछा करते हुए हैदराबाद की शुरुआत अच्छी रही. टीम के सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा और कप्तान केन विलियमसन पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े. उनके आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नहीं कर सका और हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 189 रन ही बना पाई पूरन ने 33 गेंदों में 64 रन की पारी खेली.







