(बॉलीवुड डेस्क): माधुरी दीक्षित की अगली फिल्म है "माजा मां" फिल्म का डिजिटल रिलीज अमेज़न प्राइम वीडियो पर होगा, माधुरी दीक्षित ने फेम गेम के बाद अपने अगली प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है. गुरुवार को इस फिल्म के पहले पोस्टर के साथ प्रोजेक्ट की घोषणा की गई। पोस्टर में एक खुश और कन्फ्यूज परिवार है। उनकी माधुरी निस्संदेह हिंदी फिल्म उद्योग में सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा एक्ट्रेसेस में से एक हैं. कई दशकों तक अपनी एक्टिंग, अट्रैक्शन, और मुस्कान से फैंस के दिलों पर राज किया है. उन्होंने हाल ही में अपने डिजिटल डेब्यू से सुर्खियां बटोरीं. द फेम गेम वेब सीरीज में वह लीड रोल में थीं. अब वह आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित अगली फिल्म में काम करने जा रही हैं. माजा मां बड़ौदा की कहानी दिखाई जाएगी. यह एक प्यार करने वाली मां की कहानी है, जो अनजाने में अपने बेटे की शादी की प्लानिंग में  बाधा बन जाती है और सामाजिक मानदंडों का विरोध करती है. माधुरी के अलावा फिल्म में गजराज राव, ऋत्विक भौमिक, बरखा सिंह, सृष्टि श्रीवास्तव, शीबा चड्ढा, रजित कपूर और सिमोन सिंह जैसे एक्टर्स होंगे.