(स्पोर्ट्स डेस्क): दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए मुकाबले में दिल्ली की टीम को 17 रनों से रोमांचक जीत हासिल हुई. दिल्ली ने ये मैच 17 रनों से अपने नाम किया. ये मुकाबला प्लेऑफ की रेस को देखते हुए दोनों टीमों के लिए बहुत अहम था और दिल्ली ने मौके पर चौका लगा दिया. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने बोर्ड 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए थे. जवाब में पंजाब की टीम सिर्फ 142 रन बना पाई.  इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए थे. दिल्ली की ओर से एक बार फिर मिचेल मार्श ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्होंने 63 रनों की अच्छी पारी खेली थी. सरफराज खान ने 32 रन बनाए. पंजाब की ओर से लियान लिविंगस्टोन ने 3 विकेट लिए थे.  पंजाब की टीम के बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे. पूरी टीम ने 9 विकेट खोकर सिर्फ 142 रन ही बनाए. पंजाब की ओर से सिर्फ जितेश शर्मा ने दम दिखाते हुए 44 रनों की पारी खेली. वहीं जॉनी बेयरस्टो ने 28 और शिखर धवन ने 19 रन बनाए. 25 रनों की पारी राहुल चाहर ने भी खेली.