देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क):  रेडक्लिफ लैब और स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन द्वारा सामुदायिक भवन क्लीमेन टाउन देहरादून में मिशन हेल्थ इंडिया के तहत - महिला स्वस्थ एवं मधुमय पर जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम की शुरूवात मुख्य अतिथि सुनील उनियाल गामा मेयर ने दीप प्रज्वलित कर किया l जिला  अधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने सरकार द्वारा चलाया जा रहे सरकारी स्कीम की जानकारी दिया l वही मुख्य चिकित्सक डॉ मनोज उपरेती ने मधुमय पर जानकारी दिया l विशिष्ठ अतिथि सुशीला बलूनी ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया उन्होंने महिलाओं को सबल होने को कहा l लोक गायिका हेमा नेगी करासी ने लोकगीत गा कर कार्यक्रम मैं समा बाँध दिया l

रेडक्लिफ लैब पूरे भारत मैं स्वस्थ एवं मधुमय पर सामाजिक संस्था के साथ मिल कर कार्य कर है और देहरादून में स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन से जुड़ कर कार्य करेगी l संस्था के संरक्षक सचिन गुप्ता ने आए हुए सभी अतिथियों को शॉल एवं केदार बाबा के स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया l रेडक्लिफ लैब प्रोजेक्ट मैनेजर चंदन मिश्रा ने रेडक्लिफ लैब द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे मैं जानकारी दिया l

डॉ तुषार अग्रवाल और डॉ पीयूष वर्मा ने भी मधुमय संबंधित बीमारी पर आए हुए लोगों को जागरूक किया l कार्यक्रम में रेडक्लिफ लैब द्वारा मुफ़्त रक्त जांच शिविर का भी आयोजन किया गया l कार्यक्रम में 300 से भी ज्यादा लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज किया, वही स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन द्वारा महिलाओं को उनके अछे कार्यो के लिए सम्मानित किया गया l रेडक्लिफ लैब और स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन मिल कर देहरादून में स्वस्थ एवं मधुमय पर जागरूक कार्यक्रम का आयोजन कर्ता रहेगा l कार्यक्रम का संचालन हेमा परिहार और सीखा गुप्ता ने किया l