संग्राम सिंह और पायल रोहतगी जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे !
(बॉलीवुड डेस्क): संग्राम सिंह और बेबाक हसीना पायल रोहतगी जल्द ही एक दूसरे को हो जाएंगे, जी हां 9 जुलाई 2022 को ये दोनों शादी के अनमोल बंधन में बंध जाएंगे. हाल ही में संग्राम सिंह ने इस बात की घोषणा की है. उन्होंने कहा, पहले हम शादी, मेरे बर्थडे के दिन यानी कि 21 जुलाई को करने वाले थे लेकिन हिन्दू धर्म और तारीख के हिसाब से 8 और 9 जुलाई के मुहूर्त बहुत शुभ हैं. तो इसलिए हम 9 जुलाई को शादी कर रहे हैं. शादी गुजरात, हरियाणा या राजस्थान में से किसी एक जगह पर होगी.







