(स्पोर्ट्स डेस्क) : आईपीएल फाइनल में राजस्थान को गुजरात ने 7 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. यह गुजरात का पहला ही सीजन  था. फाइनल में गुजरात के कप्तान हार्दिक ने कमाल का खेल दिखाया और प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजे गए थे.  लेकिन गुजरात टाइटंस के गेंदबाज मोहम्मद शमी के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है मोहम्मद शमी आईपीएल के इतिहास के इकलौते ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जो पूरे एक सीजन में बल्लेबाजी करने क्रीज पर नहीं उतर पाए. जी हां, यह सच है. शमी ने इस सीजन में 16 मैच खेले लेकिन एक बार फिर क्रीज पर बल्लेबाजी करने नहीं उतरे. आईपीएल  इतिहास में यह इकलौता ऐसा मौका है जब कोई खिलाड़ी पूरे सीजन में एक बार भी बल्लेबाजी नहीं कर पाया.