हार्दिक पटेल आखिरकार बीजेपी में हुए शामिल
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल आखिरकार बीजेपी में शामिल हो गए हैं. हार्दिक पटेल अहमदाबाद में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए. पटेल ऐसे समय में पार्टी में शामिल हुए हैं, जब इस साल के आखिर में गुजरात विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. हार्दिक पटेल ने आज एक ट्वीट के माध्यम से इसका संकेत भी दिया था. उन्होंने ट्वीट किया कि राष्ट्रहित, प्रदेशहित, जनहित एवं समाज हित की भावनाओं के साथ आज से नए अध्याय का प्रारंभ करने जा रहा हूं, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्र सेवा के भगीरथ कार्य में छोटा सा सिपाही बनकर काम करूंगा. आपको बता दें कि हार्दिक पटेल ने बीते महीने कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था.








