मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगा आरती में शामिल होकर लिया मां गंगा का आर्शीवाद
ऋषिकेश/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सांय को परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में गंगा आरती में शामिल होकर मां गंगा का आर्शीवाद लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गंगा पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सपरिवार परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे थे। आश्रम में ऋषिकुमारों ने मंत्रोच्चारण और शंखनाद की ध्वनियों के साथ उनका स्वागत किया। इस अवसर पर परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती, विधायक रेनु बिष्ट जी, सचिव पंकज पांडेय, जिलाधिकारी पौड़ी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।







