बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने से पहले अभ्यास में जुटे टीम इंडिया के खिलाड़ी
(स्पोर्ट्स डेस्क): बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच खेलने मैदान पर उतरेगी. ऐसे में टेस्ट खेलने वाली सभी खिलाड़ी प्रैक्टिस में लग गए हैं. बता दें कि भारत को टेस्ट मैच खेलने से पहले अभ्यास मैच खेलने हैं. 24 जून को लीसेस्टरशायर के खिलाफ भारत वार्मअप मैच खेलेगा. ऐसे में भारतीय टीम के खिलाड़ी लीसेस्टरशायर पहुंच गए हैं. लीसेस्टरशायर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी अभ्यास करने के लिए जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस टेस्ट मैच में सबकी नजर विराट कोहली पर भी रहेगी. काफी समय से कोहली का फॉर्म सही नहीं चल रहा है, पिछले 2 साल से विराट इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक नहीं लगा पाए हैं. आईपीएल 2022 में भी किंग कोहली कोई बड़ा कारनामा नहीं कर पाए लेकिन 2 अर्धशतक उन्होंने जरूर लगाए हैं. ऐसे में अब 1 जुलाई से शुरू होने वाले टेस्ट मैच में कोहली बड़ी पारी खेल पाएंगे या नहीं, यह देखना काफी दिलचस्प होगा.







