सीएम धामी ने बजट सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष से शिष्टाचार की भेंट
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का दूसरा सत्र आज मंगलवार से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा में विधानसभा बजट सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री प्रेमचन्द अग्रवाल भी उपस्थित थे। सत्र के पहले ही दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार विधानसभा के पटल पर वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजट प्रस्ताव पेश करेगी। माना जा रहा है कि धामी सरकार बजट में राज्य के विभिन्न वर्गों के लोगों के लिए कई उपहारों की घोषणा कर सकती है।








