रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना में अग्निपथ भर्ती योजना' का किया ऐलान
नई दिल्ली, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना में भर्ती प्रक्रिया में बड़े बदलाव के लिए अग्निपथ भर्ती योजना' का ऐलान किया। इसके तहत सैनिकों को सिर्फ चार साल के लिए भर्ती किया जाएगा। र राजनाथ सिंह ने बताया कि अग्निपथ भर्ती योजना के तहत सेना में चार साल के लिए युवाओं को भर्ती कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें नौकरी से छोड़ते वक्त सेवा निधि पैकेज मिलेगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे, एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी, नौसेना चीफ एडमिरल आर हरि कुमार की मौजूदगी में सेना की अग्निपथ स्कीम की लॉन्चिंग मौके पर कहा कि अग्निपथ योजना का लक्ष्य सैन्य सेवा की प्रोफाइल को यूजफुल रखा जाए। इससे युवाओं की हेल्थ और फिटनेस लेवल भी अच्छा रहेगा। इस योजना के जरिए विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराएगा। इससे जीडीपी ग्रोथ में सहायक होगी। बेहतर पैकेज, सेवा निधि पैकेज और डिसएबिलिटी पैकेज की भी घोषणा की गई है।
अग्निपथ योजना के तहत, पुरुष और महिला दोनों को अग्निवीर बनने का मौका दिया जाएगा. अग्निपथ योजना के तहत, 17.5 साल से 21 साल के युवाओं को सेना में भर्ती किया जाएगा. इन्हें 10 हफ्ते से लेकर छह महीने तक की ट्रेनिंग दी जाएगी. इस तरह चुने गए कैंडिडेट्स, अग्निवीर के तौर पर 4 साल तक सेना में काम करेंगे. चार साल की सेवा के बाद अग्निवीर सेना की नौकरी छोड़ देंगे. इसके बाद वे समाज में एक स्किल्ड नागरिक के तौर पर वे अनुशासित जीवन जी सकेंगे. मेरिट के आधार पर और सेना की जरूरत के हिसाब से 25 फीसदी अग्निवीरों को रेगुलर कैडर में समायोजित कर लिया जाएगा. अग्निपथ योजना की कुछ खास बातों पर नजर डालें तो सेना में शामिल होने पर अग्नि वीरों को महीने में लगभग 30,000 की सैलरी मिलेगी जिसमें से लगभग 9000 उनकी सेविंग होगी और उतना ही हिस्सा सेना भी उनकी सेविंग में मिलाएगी। दूसरे साल में सैलरी के अंश के साथ-साथ सेविंग का अंश भी बढ़ेगा और 4 साल बाद जब वह सेना को छोड़ेंगे तब उन्हें लगभग 11,70000 का पैकेज दिया जाएगा।







