बुढ़ाना ,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क):  जिले में बिल अधिक आने से नाराज किसानों ने खेत की टयूबवेलों पर लगे मीटरों को उखाड़ कर बिजली घर में पहुंचा दिया। बिजली बिल ज्यादा आने पर उमरपुर गांव में किसानों ने विद्युत निगम की ओर से नलकूपों पर लगाए गए मीटर उतार कर रविवार को खानपुर गांव के बिजलीघर में जमा कर दिए। किसानों ने बताया कि मीटर में 15 दिन का बिल छह से आठ हजार रुपये के बीच आया है। चेतावनी दी कि अब किसी भी कीमत पर नलकूप पर बिजली का मीटर नहीं लगने देंगे। वही किसानों का आरोप था कि लगभग 60 किसानों की टयूबवेलों पर 25 दिन पूर्व विद्युत  मीटर लगाए गए थे। जिसके 15 दिन बाद ही बिजली विभाग के द्वारा इन किसनों को 5 से 8 हज़ार रुपयों का बिल भेज दिया गया। इस बाबत कई बार विद्युत अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की गई थी। लेकिन किसी के सिर पर जूं तक नहीं रेंगी। आख़िरकार थक हार कर गुस्साएं किसानों ने रविवार को अपनी टयूबवेलों से इन विद्युत मीटरों को उखाड़ कर बिजलीघर में जमा कराने का काम किया है ।