तब्बू ने किया खुलासा, अजय देवगन ने नहीं होने दी उनकी शादी !
(बॉलीवुड डेस्क) : एक इंटरव्यू में तब्बू ने खुलासा किया कि जब वह बड़ी हो रही थीं, तब अजय देवगन उनके करीबी दोस्तों में रहे हैं. वह मेरे कजिन भाई समीर आर्य के पड़ोसी और करीबी दोस्त थे, जो मेरे काफी करीब थे. इसी कारण हमारी दोस्ती हुई. जब मैं छोटी थी, तो समीर और अजय मेरी जासूसी करते थे, मेरे पीछे-पीछे आते थे और मुझसे बात करते हुए कोई लड़का दिख जाए तो उसे पीटने की धमकी देते थे. आज मैं सिंगल हूं तो यह अजय की वजह से है. मुझे उम्मीद है कि वह अपने किए पर पछताएगा. उन्होंने मजाक में कहा कि उन्होंने अपनी शादी के लिए अजय से किसी को खोजने के लिए कहा था. “अगर कोई है जिस पर मैं भरोसा कर सकती हूं, तो वह अजय हैं. वह एक बच्चे की तरह है और फिर भी वह अपनों की सुरक्षा का ख्याल रखते हैं. जब वह आसपास होता है तो सेट पर माहौल अच्छा रहता है. हम एक अनोखा रिश्ता और बिना शर्त एक दूसरे से स्नेह रखते हैं. तब्बू और अजय देवगन की जोड़ी 90 के दशक में हिट जोड़ियों में गिनी जाती थी. दोनों ने एक साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी. दर्शकों ने भी एक साथ पर्दे पर दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया.







