(स्पोर्ट्स डेस्क): 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का एलान हो गया है. टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में रहेगी. हालांकि विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को टी20 सीरीज से आराम दिया गया है. कुलदीप यादव और केएल राहुल को टी20 टीम में जगह मिली है. लेकिन इससे पहले इन दोनों खिलाड़ियों को फिटनेस टेस्ट पास करना होगा. टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ने एक बार फिर युवा खिलाड़ियों में भरोसा दिखाया है. रवि बिश्नोई, अवेश खान और अर्शदीप सिंह इस सीरीज में टीम का हिस्सा हैं, लेकिन उमरान मलिक को इस टीम में जगह नहीं मिली है. वे आईपीएल 2022 के बाद लगातार टीम का हिस्सा बन रहे थे, मगर सेलेक्टर्स ने इस टी20 सीरीज में उन्हें मौका नहीं दिया है. वहीं खास बात ये हैं कि आर अश्विन को एक बार फिर टी20 की टीम में जगह मिली है.

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, केएल राहुल, सूर्याकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयश अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह.